चक्कर आने की समस्या से बचने के उपाय
सबसे पहले आपको कहना चाहेंगे कि चक्कर आने के उपचार करने से पहले आपको इसके कारणो को जानना चाहिए | इससे आप बढ़िया इलाज या उपचार कर पाएंगे चक्कर को तीन प्रकार मे बाटा गया है
- पहले चक्कर मे व्यक्ति को महसूस होता है कि उसके आसपास की वस्तुए घूम रही है
- दूसरे चक्कर मे व्यक्ति को महसूस होता है कि वह अपने आप मे घूम मे रहा है
- तीसरे मे व्यक्ति को सिर के अंदर ही घूमने का एहसास या महसूस होता है
चक्कर आने के कारण और घरेलू उपाय
- चक्कर कम करने के लिए आवले का सेवन किया जाता है | जिसके लिए 10 ग्राम आवले का पाउडर एंव 10 ग्राम धनिया पाउडर को एक गिलास पानी मे मिलाए | अब पूरी रात ऐसे ही इस मिश्रण को छोड़ दे | सुबह उठकर इसका सेवन करे |
- चक्कर से अगर जी मचल रहा है तो आप काली मिर्च का सेवन कर सकते है | इससे चक्कर आना बंद होगा साथ ही जी मचलना भी बंद हो जाएगा |
- 2 नींबू के रस को एक कप गर्म पानी मे मिला ले फिर पिए, इससे आपको फायदा होगा |
- 2 लौंग को 1 कप पानी मे उबालकर पीने से भी चक्कर से निजात पाया जा सकता है |
- अगर आप चाहते है चक्कर आना बंद हो जाए तो इसके लिए आप छोटी इलाईची के काढ़े को गुड़ मे मिला ले फिर सुबह शाम इसका सेवन करे |
- खून की कमी से अगर चक्कर आ रहा है तो आपको गाजर एंव चुकंदर के रस का सेवन करना चाहिए क्योकि इसके सेवन से खून की कमी एंव विटामिन की कमी दूर होती है |
- गर्मी के मौसम के कारण चक्कर आ रहा है तो आप चंदन घिस कर सिर पर लेप लगाए इससे सिर चकराना बंद होता है
- नाश्ते मे ताजे फल का रस शामिल करे |
- शरीर मे पानी की कमी को दूर करे इसलिए लिए आप रोजाना 7 - 8 गिलास पानी पिए |
- मसालेदार एंव चटपटे चाय, काफी, घी, तला हुआ भोजन इत्यादि का सेवन न करे |
- गर्मी के मौसम मे चक्कर आ जाता हो या घबराहट महसूस हो रहा है तो आवले का शर्बत पिए |
- नारियल पानी रोजाना पिए करे यह एक असरदार तरीका है चक्कर बंद करने के लिए |
- समय से भोजन करे एंव बहुत अधिक भोजन करने से बचे मतलब हल्का फुल्का भोजन करे
- अगर आपको चक्कर की समस्या बार बार हो रही है तो आप घर से अकेले जाने से बचे एंव |
- तंबाकू, नशीली पदार्थ का सेवन करते है तो इसे बंद करे क्योकि चक्कर इनकी वजह से भी आता है |
- तेज धूप , बहुत देर तक एक ही पोजीशन मे न बैठे क्योकि इस कारण आपको चक्कर भी आता है |
- अगर आपको चक्कर आने का एहसास हो रहा है तो तुरंत बैठेने के लिए एक बढ़िया जगह देख ले एंव अगर आप घर पर है तो सो जाए |
- यह समस्या है तो आपको चाहिए की कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर इत्यादि न चलाए |