ग्रेट खली का जीवन परिचय | the great khali biography in hindi

ग्रेट खली का जीवन परिचय the great khali biography in hindi great khali salary the great khali wikipedia in hindi undertaker biography in hindi

    खली का नाम तो सुना होगा लेकिन खली के बारे मे आप कितना जानते है अगर नहीं जानते तो आज खली का जीवन परिचय के बारे में और रोचक तथ्य क्या है जानिये ? खली का जीवन कया था और कैसे बने एक रेसलिंग 

    खली का जीवन परिचय the great khali biography in hindi

    द ग्रेट खली के नाम से मशहूर भारतीय मूल के डब्ल्यूडब्ल्यूई ( WWE ) रेसलर का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। वो रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। खली का सीना 56 इंची नहीं, बल्कि 63 इंची है। ये भारतीय रिकॉर्ड है।


    the great khali height age salary

    1. 2.द ग्रेट खली खाने-पीने के मामले में बाकी के पहलवानों से बिल्कुल उलट हैं। विशुद्ध शाकाहारी हैं। वो नॉन-वेज से दूर रहते हैं तो शराब को हाथ तक नहीं लगाते। डोपिंग के मामले में खली का रिकॉर्ड बेहद साफ-सुथरा है। कभी तंबाकू तक का इस्तेमाल नहीं किया।
    2. 3.दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली का नाम हिंदू देवी काली के नाम पर पड़ा है, जो आंतरिक शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं।
    3. 4.खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे लंबे खिलाड़ी हैं। खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है। उनकी ये लंबाई उन्हें बाकियों पर भारी रखती है। खली का वजन 157 किलो है, जो लगभग 347 पाउंड के बराबर है।
    4. 5.दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने प्रो रेसलिंग में पहली बार 7 अक्टूबर 2000 में कदम रखा था। वो शुरुआती सालों में दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली नहीं, बल्कि जायंट सिंह नाम से रिंग में उतरते थे। इसका मतलब होता है भीमकाय शरीर का मालिक।
    5. 6.खली सामान्य शरीर के मालिक नहीं हैं, न ही वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वो बचपन से ही एक्रोमेगली नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उनका शरीर असाधारण तरीके से भीमकाय है। इसी रोग की वजह से उनका चेहरा भी कुछ ‘अजीब’ दिखता है।
    6.  7.एक्रोमेगली नाम की बीमारी से पीड़ित द ग्रेट खली का पूरा परिवार साधारण कद काठी का है। पर खली के दादा जी की लंबाई 6 फुट 6 इंट थी।
    7. 8.द ग्रेट खली अपने किशोरावस्था में अपने भारी भरकम शरीर की वजह से परेशान रहते थे। खली ने स्वीकार किया है कि ज्यादा लंबी कद-काठी की वजह से उन्हें शर्म आती थी।
    8. 9.खली पंजाब पुलिस में रहते हुए बॉडीबिल्डिंग करते थे। खली सन 1997 और 1998 में मिस्टर इंडिया रह चुके हैं।

    खली के बारे मे हिन्दी जानकारी

    1. 10.पंजाब पुलिस के तत्कालीन एडीजीपी एन एस भुल्लर ने खली को रेसलिंग में जाने से मना किया था। साथ ही वो खली के विदेश जाने के फैसले से भी सहमत नहीं थे।
    2. 11.खली ने बताया था कि कैरियर की शुरुआत करने में उन्हें पैसों की काफी दिक्कत हुई थी और आज वह रेसलिंग की दुनिया में वो मशहूर हैं।
    3. खली भले ही अमेरिका जाकर बेहद अमीर हो गए। पर वो अपने गांव को नहीं भूल पाए। द ग्रेट खली ने अपने गांव के विकास में काफी पैसा दान दिया। बचपन में अभाव की जिन्दगी जीने तथा कुछ दिन के लिए ही स्कूल का मुंह देखने वाले दिलीप सिंह राणा को लोग दलबू कहकर पुकारते थे।
    4. खली भले ही इंटरनेशनल स्टार हैं, लेकिन वे कभी पत्थर तोड़ने का काम करते थे। खली के गांव धिराना की औरतें उनसे भारी भरकम काम करवाती थीं। इसी दौरान खली पर पुलिस ऑफिसर भुल्लर की निगाह पड़ी और वो पंजाब पुलिस में भर्ती हुए।
    5. द ग्रेट खली में इतना दम है कि उनकी मार की वजह से ब्रायन ओंग नाम के रेसलर की मौत हो गई। ये 28 मई 2001 की घटना है। वो समय खली के करियर का शुरुआती समय था। खली ने ब्रायन को सर के बराबर उठाकर रिंग में जोरदार तरीके से पटका था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था
    6. द ग्रेट खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंटरटेकर को सिर्फ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला जीत दर्ज कर चुके हैं। अंडरटेकर के आगे बड़े-बड़े सूरमा पानी मांगा करते थे, पर खली के आने के बाद अंडरटेकर को लगातार हार झेलनी पड़ी। खली ने सबसे पहले अंडरटेकर को 7 अप्रैल 2006 में हराया था।
    7. द ग्रेट खली का पसंदीदा मूव खली बंब है, जिसमें वो दोनों हथेलियों को एक साथ कर विपक्षी पर जोरदार वार करते हैं। उनके इस मूव से विपक्षी सीधा धराशायी हो जाता है। खली के इस मूव की वजह से कुछ देर के लिए खूंखार अंटरटेकर रिंग में ही बेहोश हो गया था।
    8. द ग्रेट खली 2007-2008 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने इस ताज के लिए जान सीना, अंटरटेकर, ट्रिपल एच जैसे खूंखार फाइटरो को हराया था।
    9. खली रिंग में हमेशा शालीन भी नहीं बने रहे। उन्होंने कुछ साल पहले अपनी मैनेजर नताल्या को रिंग में ही 'किस' करके सनसनी फैला दी थी। इसके लिए उन्हें खासी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी
    10. द ग्रेट खली विकलांगों की श्रेणी में आते हैं। वो 2009 के विशेष ओलंपिक (विकलांगों और मानसिक रूप से विकलांगों) के ब्रांड अंबेसडर भी रह चुके हैं।
    11. द ग्रेट खली सिर्फ भारतीय टीवी चैनलों पर ही नजर नहीं आते, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी खासा काम किया है। यही नहीं, वो फ्रेंच फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।

    खली का जीवन परिचय से जुड़े रोचक तथ्य

    1. 21.द ग्रेट खली कई सारे ब्रांड्स को इंडोर्स करते हैं। मौजूदा समय में उनका एक सीमेंट के लिए किया गया ऐड लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें उनके भारी भरकम शरीर की वजह से दीवार तक टूटने लगती है।
    2. द ग्रेट खली को द पंजाबी मॉन्सटर, द पंजाबी प्लेब्वॉय नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं उन्हें 'द प्रिंस ऑफ द लैंड ऑफ 5 रिवर्स' के नाम से भी जाना गया।
    3. द ग्रेट खली की प्रतिभा से भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम बेहद प्रभावित हुए। डॉ कलाम ने सन 2005 में खली को राष्ट्रपति भवन बुलाकर उनसे मुलाकात भी की थी।
    4. खली को सन 2012 में ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। इसकी वजह से उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लेना पड़ा। इस बीच वो मनोरंजन की दुनिया में बने रहे।
    5. प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लेने के बाद अब खली पत्नी हरमिंदर कौर के साथ इंडिया में खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि हाल ही में सुनने में आया था कि वो फिर से रिंग में वापसी कर रहे हैं।

    👉शादी के लिए लड़की लड़का का नंबर फ्री में पाए रजिस्टर करे

    Iklan Atas Artikel

    Iklan Tengah Artikel 1

    Iklan Tengah Artikel 2

    Iklan Bawah Artikel