मासिक चक्र की समस्या की जानकरी इन हिंदी
मासिक चक्र की समस्या : एक महिला को मासिक चक्र की समस्या होने पर इग्नोर नहीं करना चाहिए मासिक चक्र की समस्या को दूर करना जरुरी है
मासिक चक्र की समस्या : एक महिला को मासिक चक्र की समस्या होने पर इग्नोर नहीं करना चाहिए मासिक चक्र की समस्या को दूर करना जरुरी है महिलाओ को हर महीेने मासिक चक्र से गुजरना नियमित होता है लेकिन आज की भागदौड़ भरी और बिजी लाइफ के चलते लड़कियां अपनी डाइट पर प्रोपर ध्यान नहीं दे पाती, जिस वजह से मासिक चक्र का अनियमित होना आम है। पीरियड्स का समय पर न होना कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन लंबे समय पर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाएं तो इसका सेहत पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते है सही समय पर पीरियड्स न होने के कारण और इससे बचने के उपाय
मासिक चक्र की समस्या और इलाज
मासिक चक्र की समस्या होने पर महिलाए अधिकतर इग्नोर करती है ऐसे में कुछ समस्या आ जाती है जो बाद में देखने को मिलता है :
- तनाव :- तनाव पीरियड्स पर काफी प्रभाव पड़ता है। तनाव के कारण GnRH नामक हॉर्मोन की मात्रा कम होेने लगती है, जो अनियमित पीरियड्स का बड़ा कारण है। इसलिए अपने तनाव को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
- बुखार-जुखाम :- अचानक से बुखार, कोल्ड, कफ या फिर लम्बे समय तक बीमार रहना भी पीरियड्स को अनियमित करता है। जैसे-जैसे इन रोगों से उभरने लगते है पीरियड्स रेग्यूलर होने लगते है।
- शैडयूल में परिवर्तन :- जब आपके शैडयूल में बदलाव आता है तो बॉडी का इसका काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पीरियड्स अनियमित होना आम है। इस समय पर घबराएं नहीं क्योंकि जैसे-जैसे आप इसके परिवर्तन के आदि होते जाएंगे, यह समस्या भी कम होती जाती है।
- गर्भनिरोधक गोलियां :- जब कोई महिला गर्भनिरोधक गोलियां या अन्य दवाईयों का सेवन करती है तो ऐसे में भी पीरियड्स अनियमित हो सकते है। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें।
- मोटापा :- पीरियड्स का अनियमित होने का एक कारण अधिक वजन भी है। ऐसे समय में प्रोपर एक्सरसाइज करें और हैल्दी डाइट लें
👉शादी के लिए लड़की लड़का का नंबर फ्री में पाए रजिस्टर करे